मवेशी हो रहे है सड़क दुर्घटना का शिकार
मवेशी हो रहे है सड़क दुर्घटना का शिकार
िनज संवाददाता | जबेरा
दमोहजबलपुर मुख्य सड़क मार्ग पर वाहनों की तेज गति से आवाजाही से रात के समय सड़क पर बैठने वाले मवेशी दुर्घटना का शिकार हो रहे है। इस सड़क मार्ग पर जबेरा एवं सिंग्रामपुर में स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण इन दुर्घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। रवि-सोमवार की दरम्यानी रात भी जबेरा सड़क मार्ग पर अज्ञात वाहनों द्वारा अलग अलग स्थानों पर तीन तीन मवेशी कुचल दिए गए। जो सुबह सड़क पर गंभीर घायल हालत में पड़े मिले। नगर वासियो ने जिला प्रशासन से जबेरा एवं सिंग्रामपुर सड़क मार्ग पर स्पीड ब्रेकर ब्रेकर निर्माण कराने एवं सड़क मार्ग पर मवेशियों के बैठने पर रोक लगाने की मांग की है।