- Hindi News
- तीन गुल्ली के नाले को अब भी नहीं पाटा गया
तीन गुल्ली के नाले को अब भी नहीं पाटा गया
शहरके तीन गुल्ली चौराहा पर सड़क के बीचों बीच दो सप्ताह पहले प्रशासन द्वारा खोदा गया गड्ढा राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है। इस मामले में एमपीआरडीसी एवं नगर पालिका अधिकारियों ने अपने-अपने हाथ खींच लिए हैं। जिसके चलते यहां पर आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही है। मंगलवार को ही एक बाइक सवार इस नाला में गिरने से बचा। दो दिन पहले एक ट्रक भी क्रासिंग के दौरान नाल की तरफ मुड़ गया था। स्थानीय निवासी अमरसिंह, रामविशाल, मनोज, राजेंद्र ने बताया कि 2 सितंबर को नगर पालिका की जेसीबी ने एक विक्षिप्त युवक को नाले से निकालने के लिए जेसीबी से आधी से अधिक सड़क को खोद दिया गया था। लेकिन उसके बाद आज तक इसे पोटने कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसके चलते यहां पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
दमोह। तीनगुल्ली चौराहा पर खुदा पड़ा नाला लोगों के लिए बना मुसीबत।