- Hindi News
- सिंगपुर मड़ाटोला में चर्म रोग से पीड़ित 4 मरीज मिले
सिंगपुर मड़ाटोला में चर्म रोग से पीड़ित 4 मरीज मिले
बटियागढ़क्षेत्र के ग्राम मड़ाटोला गांव में बीमारी फैलने की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस गांव में चर्म रोग के चार मरीज तलाशे हैं। अब मरीजों को इलाज दिया जा रहा है। इस संबंध में दैनिक भास्कर ने खबर प्रकाशित की थी।
जिले के ग्राम सिंगपुर मडा़टोला में सेक्टर फतेहपुर स्वास्थ्य केंद्र का ब्लाक स्तरीय महामारी नियंत्रण इकाई बटियागढ़ डॉ. केएल आदर्श ने दौरा किया। इस दौरान चर्मरोग से पीड़ित चार मरीज मिले, जिन्हें मौके पर इलाज मुहैया कराया गया। ग्राम में सतत निगरानी एवं कैंप लगाने डाक्टरों तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है। डाक्टरों के अनुसार पीड़ित मरीजों द्वारा कुएं के दूषित जल का सेवन करने से बीमारी की शिकायत हुई है। इन 4 मरीजों का इलाज ग्राम सिंगपुर मड़ाटोला में कैंप लगाकर किया जा रहा है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर भ्रमण किया गया एवं क्लोरीन की गोलियां वितरित की गई तथा कुओं में ब्लीचिंग पाउडर डालकर जल-शुद्धिकरण किया गया। ग्राम सिंगपुर मड़ाटोला में सैक्टर सुपरवाइजर नरेश गौड़, एएनएम लक्ष्मी अहिरवाल, एमपीडब्ल्यू काशीराम अहिरवाल की ड्यूटी ग्राम सिंगपुर मड़ाटोला सेक्टर फतेहपुर में स्थिति पूर्ण रूपेण नियंत्रण होने तक लगाई गई है। ग्रामवासियों को नदी के दूषित जल का उपयोग करने की सलाह दी गई है। ग्राम के अन्य सभी जलस्त्रोतों का जलशुद्धिकरण किया गया एवं घरों में क्लोरीन की गोलियों का वितरण किया गया।