दमोह|नया बाजार नंबर एक निवासी रिटायर्ड जज श्रीकांत चौधरी ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जिला उपभोक्ता फोरम में जज की नियुक्ति की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि जिला उपभोक्ता फोरम दमोह में जुलाई से जज नही है जिससे पक्षकारों के मुकदमे लंबित हैं।