जिले में अब तक 723 मिमी औसत वर्षा दर्ज
दमोह| जिले में इस साल 1 जून से अभी तक 723 मिमी अर्थात 28.5 इंच औसत वर्षा दर्ज हुई है, जो कि गतवर्ष से 946.5 मिमी कम है। पिछले साल इसी अवधि में 169.5 मिमी अर्थात 65.7 इंच औसत वर्षा रिकार्ड हुई थी। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त वर्षा के आंकड़ों अनुसार जिले के दमोह वर्षा मापी केंद्र पर 723.6 मिमी, हटा 630 मिमी, जबेरा 706 मिमी, पथरिया 660 मिमी, तेंदूखेड़ा 809.3 मिमी, बटियागढ़ 793 मिमी और पटेरा वर्षा मापी केंद्र पर 739 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। दैनिक वर्षा के तहत बीते 24 घंटो के दौरान वर्षामापी केंद्र जबेरा में 7 मिमी, तथा पथरिया में 7 मिमी, वर्षा रिकार्ड की गई है। जिले की वार्षिक औसत वर्षा 1246.6 मिमी है।