पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहुरुपिए की कला ने लगवाए जोरदार ठहाके

बहुरुपिए की कला ने लगवाए जोरदार ठहाके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके अस्पताल चौक स्थित मानस भवन में युवा नाट्य मंच द्वारा आयोजित किए जा रहे चार दिवसीय 14 वें राष्ट्रीय नाट्य समारोह का रविवार को समापन हो गया। इस मौके पर वित्त मंत्री जयंत मलैया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। समारोह के अंतिम दिन रविवार को स्वर्ग रंग मंडल इलाहबाद के द्वारा नाटक बहरूपिया का मंचन किया गया।

भारतीय लोककथा पर आधारित इस नाटक का निर्देशन अतुल यदुवंशी के द्वारा किया गया। नौटंकी की इस कहानी को कलाकारों द्वारा इतनी सजीवता से प्रस्तुत किया गया कि दर्शक कहानी में खोते हुए दिखाई दिए। कहानी में एक होशियार बहरूपिये की कला और बुद्धिमता की कहानी का मंचन था, जो अपनी कला और बुद्धि के द्वारा ना सिर्फ खुद को आने वाली मुसीबतों से बचाता है बल्कि अपना विशिष्ट स्थान भी लोगों के बीच बनाता है।

मंच पर कलाकारों ने अपने अभिनय से लोगों को प्रभावित किया। प्रमुख पात्रों में राजा के रूप में धीरज अग्रवाल, रानी के रूप में शालिनी श्रीवास्तव, महामंत्री के पात्र में अमित भारती, न्यायमंत्री के पात्र में बसंत लाल त्यागी के साथ रमेश कुमार, ऋषिकेश जैसवाल, शिव श्रीवास्तव, स्वाति दुबे, शुभम श्रीवास्तव, वैष्णवी केसरी के साथ रमेश, अजाज, शिवानी, देवेन्द्र, मुरलीधर, अनीता, सीमा ओझा, वचाईलाल के साथ अन्य कलाकारों ने अपने-अपने पात्र को सजीवता से प्रस्तुत किया है। संगीतपक्ष और प्रकाश समायोजन ने नाटक को व्यापकता प्रदान की। नाट्य समारोह के समापन अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया उपस्थित रहे। श्री मलैया ने नाट्यमंच के कार्यो की सराहना करते हुए भविष्य में संस्था को रिहर्सल के लिए जगह उपलव्ध कराने की बात कही।

समापन अवसर पर संस्था द्वारा संगीत नाटक अकादमी सम्मान से सम्मानित और नाटक बहरूपिया के निर्देशक अतुल यदुवंशी को शाल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। साथ ही संस्था के समस्त सदस्यों द्वारा संस्था अध्यक्ष राजीव अयाची को सम्मानित किया गया।















समापन अवसर पर मंच व्यवस्थापक संजय खरे, संस्था के व्यवस्थापक दीपक सिंधानिया, अमरदीप जैन, बृजेन्द्र राठौर वैभव नायक, संजय रजक, हेमेन्द्र चंदेल, पंकज, कृष्णा, अखिलेश, विवेक, इमरान खान, अभिषेक जैन, आकाश, मनीष, रंजीत, अमित श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, देवेश श्रीवास्तव, राजबहादुर, आलोक सोनबलकर, आशीष चतुर्वेदी