थूकने के विवाद मारपीट
दमोह| शहरके फुटेरा वार्ड निवासी विजय श्रीवास्तव (39) के साथ वार्ड के ही एक युवक ने मारपीट कर दी। जिससे उसे चोंटे आई। विजय ने मारपीट करने वाले युवक की रिर्पोट कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। विजय ने बताया कि वह रविवार की दोपहर वार्ड में खुली पान की दुकान पर गुटखा लेने गया था। इस दौरान उसने टपरे के पास थूका तो उसके कुछ छीटे धोखे से दुकान मालिक सतीश साहू के ऊपर पड़ गए। इस बात से सतीश नाराज हो गया और उसने दुकान से निकलकर उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।