- Hindi News
- दिनभर कोहरे की धुंध से ढंका रहा शहर, ठिठुरन बढ़ी
दिनभर कोहरे की धुंध से ढंका रहा शहर, ठिठुरन बढ़ी
रात 11 बजे
सुबह 10 बजे
रात 10 बजे
शहरजिले में शनिवार और रविवार को हुई बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है। रविवार को शहर में 2 मिमी बारिश रिकार्ड हुई थी। रविवार को 13.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण दिन का तापमान भी लुढ़क कर 18.8 डिग्री पर पहुंच गया है।
रविवार को दिन के पारे के साथ रात का पारे में भी गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश के साथ तापमान में आई गिरावट से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। रविवार को सुबह से लेकर शाम तक शहर कोहरे की धुंध में ढंका रहा। दिनभर लोगों के सूर्य के दर्शन नहीं हुए। कंपकंपी ठंड में लोगों काे घरों से बाहर निकलकर जरुरी काम के लिए जाना पड़ा। रविवार को शासकीय अवकाश होने के कारण कार्यालयों के बंद होने से सड़कों पर भी कम चहल पहल रही। लोग घरों में ही दुबकने मजबूर रहे। दुकानदार अपनी दुकानों के पास अलाव जलाकर ठंड भगाते रहे। वहीं बारिश के कारण साप्ताहिक बाजार भी प्रभावित रहा। सब्जी, अनाज आदि विक्रेताओं को कीचड़ के कारण परेशानी हुई। उधर सालों से अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाने वाले बस स्टैंड की सूरत भी जरा सी बारिश में बदल गई।
बारिश के कारण यहां कीचड़ ही कीचड़ हो गया, बाहर से आने वाले यात्रियों को बस से उतरकर जमीन पर पैर रखने के लिए जगह नहीं मिल रही थी। कीचड़ के कारण लोगों को संभलकर चलना पड़ रहा था। रबी फसलों के लिए यह बारिश अमृत के समान साबित हुई है।
जिले के कई इलाकों में जहां रात में बारिश हुई, वहीं शहर सहित कुछ क्षेत्रों में सुबह तक रिमझिम बारिश होती रही। रविवार को पूरा दिन बादलों का डेरा रहा। जिले में इस साल बारिश कम होने से वाटर लेवल डाउन हो गया है। खेतों में लगे बोर से पानी कम मिलने से किसान फसलों की सिंचाई में परेशानी का सामना कर रहे थे। जिले के किसानों के मुताबिक सिंचाई में आने वाली लागत और मेहनत दोनों की बचत हुई है।
दमोह। अंबेडकर चौराहे पर सन्नाटा पसरा था। (सभीफोटो-राजू प्रिंस)
दमोह। रविवारको सुबह शाम तक शहर कोहरे की धुंध में ढंका रहा। लोगों को एक पल के लिए भी सूर्य के दर्शन नहीं हुए। दिनभर लोग ठंड से ठिठुरते रहे।
ठंड से बचने लोगों को आग का सहारा लेना पड़ा।
दमोह। शामहोते ही लोगों की आवाजाही भी कम हो गई। रात 10 बजे घंटाघर क्षेत्र की स्थिति।
दमोह। रविवारको दिन का पारा 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात