- Hindi News
- अभिलेखों की जांच के बाद त्रुटियां सुधार की कार्रवाई शुरू
अभिलेखों की जांच के बाद त्रुटियां सुधार की कार्रवाई शुरू
कुलुवाऊर्फ मारूताल के अभिलेख जांच के बाद त्रुटियां सुधार की कार्रवाई शुरू की गई। ग्राम कुलुवा ऊर्फ मारूताल पटवारी हल्का नंबर 19 में ग्राम राजनगर रैयतवारी को ग्राम कुलुवा ऊर्फ मारूताल में विलीनीकरण में अभिलेख मिलान के बाद रकबा 43.899 हे. मूल रकबा से अधिक पाया गया। अभिलेख में सुधार के लिए दल गठित कर पृथक-पृथक प्रकरण व्यक्तिवार दर्ज कराएगए तथा प्रकरण दर्ज कर विधिवत इश्तहार जारी किया गया है। नायब तहसीलदार मंडल अभाना तहसील दमोह ने प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख, भू प्रबंधक दमोह को प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया है कि प्रकरण 4 5 वर्ष 2014-15 में विधिवत संयुक्त गठित दल से प्राप्त प्रतिवेदन के तहत खसरा नंबर 32 में कंप्यूटर त्रुटि दुरूस्त कर दी गई है। जिसमें 34.488 हे. याने 85.22 एकड़ भूमि सुधार किया जा चुका है, शेष खसरा नंबरों के बचे 9.429 हे.याने 23.29 एकड़ भूमि के पृथक-पृथक 10 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें खसरा नंबर 1 के 176 बटांक खसरे में दर्ज हैं।