बैंक वसूली संबंधी बैठक 17 को
दमोह : बैंकवसूली संबंधी बैठक 17 दिसंबर को शाम 4 बजे से तहसील कार्यालय दमोह के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। तहसीलदार दमोह मनोज श्रीवास्तव ने बैंकों के शाखा प्रबंधकों से कहा है कि 1 अप्रैल से अभी तक की गई ऑनलाइन फीड आरसीसी, बसूल की गई आरसीसी तथा वसूली से शेष आरसीसी संबंधी जानकारी सहित बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।