पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंदगी के बीच छात्र पढ़ने मजबूर

गंदगी के बीच छात्र पढ़ने मजबूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चों को सक्रंमण दुर्घटना का खतरा

भास्करसंवाददाता| दमोह

हटानाका के पास संचालित शगुनयाई प्राइमरी स्कूल कचरे के बीच संचालित हो रहा है। स्कूल भवन के चारों ओर गंदगी पसरी है। यहां बाउंड्री का निर्माण भी नहीं कराया गया है। स्कूली बच्चों को पीने के लिए पानी के स्त्रोत की भी व्यवस्था नहीं है। बाउंड्री नहीं होने से स्कूल परिसर में रात के समय शराबियों का डेरा जमता है। गंदगी के कारण बच्चों में संक्रमण का खतरा बना रहता है वहीं बाउंड्री नहीं होने से वाहनों के कारण दुर्घटना का भी डर है। प्राइमरी स्कूल में कक्षा 1 से 5वीं तक की क्लासें लगाई जा रहीं हैं। यहां दो लोगों का स्टॉफ है जिनमें महिलाएं है। स्टॉफ के लोगों का कहना है कि बाउंड्री नहीं होने से स्कूल परिसर में शराबियों का डेरा बना रहता है, सुबह से स्कूल के पास शराब की खाली बाटलें, पाउच के अलावा कभी कभी गंदगी भी पड़ी रहती है। स्कूल के बाजू में ही पूरे शहर का कचरा फेंका जाता है जो उड़कर स्कूल तक पहुंचता है छोटे-छोटे बच्चें भी कचरे में खेलने लगते हैं, बाउंड्री नहीं होने से बच्चें सड़क पर खेलने चले जाते हैं जिन्हें संभालना मुश्किल होता है। जेंटस टीचर नहीं होने से परेशानी ज्यादा होती है। स्कूल स्टॉफ का कहना है कि वे अपने वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार बाउंड्री एवं पेयजल की व्यवस्था के संबंध में पत्र लिख चुके हैं मौखिक रूप से भी अवगत करा चुके हैं। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। गंदगी कचरे के कारण बच्चों के बीमार होने का खतरा बना रहता है। स्टॉफ सहित बच्चों के अभिभावकों ने बाउंड्री बाल का निर्माण कराने की मांग की है।

दमोह| हटानाकाके पास स्थित प्राइमरी स्कूल शगुनयाई में बाउंड्री बाल नहीं बनी है। यहां स्कूल के चारो ओर गंदगी का आलम हैं।