- Hindi News
- प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए गए पुरस्कार
प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए गए पुरस्कार
जिला स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता हुई
भास्करसंवाददाता| दमोह
स्थानीयस्टेडियम खेल मैदान में राजीव गांधी खेल अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के द्वितीय चरण का आयोजन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 350 रुपए, 250 रुपए तथा 150 रुपए की पुरस्कार राशि विजेता खिलाड़ियों के बैंक खाते में सीधे ई-ट्रांसफर की जाएगी। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी पीके भल्ला ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं में जिले के लगभग 350 बालक एवं बालिका प्रतिभागियों ने भाग लिया। बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के परिणामों में प्रथम हटा, द्वितीय दमोह, तृतीय बटियागढ़, खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम पथरिया, द्वितीय दमोह, तृतीय तेंदूखेडा तथा फुटबाल प्रतियोगिता में प्रथम बटियागढ़, द्वितीय हटा टीम रही। इसी प्रकार बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता मेें प्रथम तेंदूखेडा, द्वितीय पथरिया, तृतीय जबेरा, खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम तेंदूखेडा, द्वितीय दमोह तथा तृतीय स्थान पर पथरिया टीम रही।
इसी प्रकार प्रथम चरण की आयोजित प्रतियोगिता में व्हालीबाल, हैंडबाल, एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं, इन प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग व्हालीबाल में प्रथम दमोह, द्वितीय पथरिया, तृतीय तेंदूखेडा, हैंडबाल प्रतियोगिता में प्रथम दमोह, द्वितीय जबेरा टीम रही, बालिका वर्ग व्हालीबाल प्रतियोगिता में प्रथम जबेरा, द्वितीय बटियागढ, हैंडबाल प्रतियोगिता में प्रथम दमोह तथा द्वितीय जबेरा टीम रही।
एथलेटिक्स विधा में 100 मीटर प्रथम में बालिका पूजा लोधी पथरिया, बालक अमलेश कुशवाहा दमोह, 100 मीटर द्वितीय वर्षा बंसल तेदूूखेडा, नारायण पटैरिया हटा, 100 मीटर तृतीय राजुल यादव जबेरा, चंदन विश्वकर्मा, जबेरा, 400 मीटर प्रथम दीक्षा यादव, जबेरा, अफजल खान बटियागढ,400 मीटर द्वितीय रोशनी लोधी, जबेरा, संतोष पटैल हटा, 400 मीटर तृतीय नैंसी अठया बटियागढ, शुभम दमोह, 800 मीटर प्रथम रोशनी यादव जबेरा, मुकुल शर्मा हटा, 800 मीटर द्वितीय शोभा पटवा बटियागढ चंद्रभान प्रजापति जबेरा, 800 मीटर तृतीय राधापटेल दमोह, ललित पटेल दमोह, 1500 मीटर प्रथम आरती लोधी जबेरा, पलास असाटी दमोह, 1500 मीटर द्वितीय लक्ष्मी महोबिया जबेरा, सौरभ राठौर जबेरा, 1500 मीटर तृतीय आरती