वाहन चालकों पर मामला दर्ज
वाहन चालकों पर मामला दर्ज
दमोह|जिलेमें अलग-अलग हादसों में घायल हुए लोगों की रिर्पोट पर पुलिस ने वाहन चालको पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि हिंडोरिया थाना क्षेत्र निवासी खरगराम पिता देवी अहिरवार (79) ने शनिवार की शाम रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बाइक चालक क्रमांक एमपी 34 7103 ने उसे टक्कर मार दी थी जिससे वह घायल हो गया। कटंगी निवासी चंद्रदीप पिता पुरसोत्तम शुक्ला (36) ने रिर्पोट दर्ज कराई है कि शनिवार को नोहटा थाना क्षेत्र मुख्य मार्ग पर एक ट्रक क्रमांक आरजे 01 जीए 0506 ने के चालक ने तेज गति लापरवाही से ट्रक चलाकर टक्कर मार दी जिससे उसे गंभीर चोंटे आई। वहीं देहात थाना क्षेत्र के मारूताल निवासी चंदाबाई पति पुरुषोत्तम (80) को एक बाेलेरो चालक ने तेज गति लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मार दी थी जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।