पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चैहुल्लम शोहदा कर्बला हजरत इमाम हुसैन मनाया गया

चैहुल्लम शोहदा कर्बला हजरत इमाम हुसैन मनाया गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह| चैहुल्लमशोहदा कर्बला हजरत इमाम हुसैन टेकरी दरबार समन्ना में अन्जुमन हुसैनी एकता कमेटी द्वारा मनाया गया। मजलिस के प्रारंभ में छोटे छोटे बच्चों ने पन्जेतन पाक की शान में रूबाई और कसीदे पढ़े। रायपुर से आए हुए काजिम हुसैन सने इमाम हुसैन की फजीलत पर सोज खानी की।

नागपुर से आए मौलाना ऐजाज हुसैन जैदी साहब ने अपनी तकरीर में कहा कि सत्संग और सच्चे लोगों से जुड़ने का प्रभाव स्थाई होता है। जिस तरह हमारे राष्ट्र पिता महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाने के लिए अंग्रेजों का अहिंसात्मक रूप से विरोध किया और विजय प्राप्त हुई।

इसी तरह हजरत इमाम हुसैन अस ने अहिंसात्मक रूप से यजीद की यजीदीयत का विरोध किया जिसके नतीजे में इमाम हुसैन ने 72 साथियों और खुद की कुर्बानी पेश की और दुनिया में धर्म (सत्य) को अधर्म (असत्य) पर विजय दिलाई। इस प्रोग्राम मेंं मातमी दस्ते ने नोहा पढ़कर मातम करते हुए (अलाव) आग के अंंगारों से गुजरे।







साथ ही दूरदराज से आए धर्म प्रेमियों ने अलाव के अंगारों से गुजर कर अपनी अकीदत पेश की। प्रोग्राम में सभी धर्म समुदाय के स्त्री, पुरुष, बच्चों ने भाग लिया।