संडे स्कूल दिवस पर हुई विशेष आराधना
क्रिसमसको लेकर मसीही समाज के द्वारा प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को संडे स्कूल दिवस पर विशेष आराधना की गई। इस अवसर पर संडे स्कूल प्रभारी डॉ. इंदु लाल ने समाज गृह में आयोजित कार्यक्रम में उद्बोधन देते हुए कहा कि इस समय आज के दिन मौसम प्रतिकूल है किंतु परमेश्वर हमारे साथ है। हम सभी यीशु मसीह के जन्मोत्सव को पूरे हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं।
दुनिया के कुछ ऐसे देश भी हैं जहां धर्म के नाम पर निर्ममता पूर्वक मसीहियों को घात किया जा रहा है। वहां भीषण संघर्ष और प्रतिकूलताएं है। क्रिसमस का पर्व हमें शांति, प्रेम, क्षमा, दया, सद्भावना और उद्धार का संदेश देता है। इस अवसर पर जो बच्चों को छोटे-छोटे उपहार दिए जाते हैं वे सभी उपहार हमें स्मरण दिलाते हैं कि हमें अपने जीवन योग्यताओं को प्रेम भरे हृदयों के साथ प्रभु यीशु मसीह को समर्पित करना है। सभी मसीही बच्चे यीशु मसीह के दिखाए रास्ते पर चल सके और उसके प्रेम, पवित्रता, दया क्षमा के योग्य प्रतिनिधि गवाह बन सके। यहीं संडे स्कूल का उद्देश्य है। पूरी आराधना का संचालन संडे स्कूलों के बच्चों के द्वारा किया गया। आराधना के बाद विभिन्न कक्षा के बच्चों के द्वारा रंगारंग आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पास्टर जीवन मैसी के द्वारा सामाजिक सूचनाएं प्रसारित की गई। मीका एग्नेश ने बाइबिल पाठ का पठन किया। कार्यक्रम के वक्ता ने कहा कि संसार की दृष्टि में कुछ लोग बहुत ही छोटे और नगण्य माने जाए पर ऐसे लोग परमेश्वर की दृष्टि में महत्वपूर्ण होते हैं। भेड़ों को चराने वाले गड़रिए ऐसे ही परमेश्वर की नजर में महत्वपूर्ण हैं जिन्होंने यीशु मसीह के जन्म के समाचार को लोगों के पास पहुंचाया।
बाल उत्सव मेला का आयोजन हुआ : कार्यक्रम के द्वितीय चरण में मसीही समाज गृह परिसर में संडे स्कूल बाल उत्सव मेले का आयोजन किया गया। जिसमें स्वादिष्ट व्यजनों के स्टाल जिसमें चाउमीन, मोमो, पापकार्न, फुलकी, काटन केंडी, भेल, सांवर बड़ा के स्टाल लगाए गए साथ ही मनोरंजन स्टाल के अंतर्गत पिंगपांग बालस्टाल, सोडा रिंगट्रास, ट्रेजर हंट, बिंगो, जोकर गेम इसमें मिक्की एवं मिनी माउस की उपस्थिति बच्चों आकर्षण का केंद्र रहे। शाम 6 बजे से केरल सिंगिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी कार्यक्रमों में संडे स्कूल के बच्चों उनके पालकों के साथ मसीही समाज के लोगों की बड़ी संख्या