मारपीट का मामला दर्ज
दमोह : देहातथाना क्षेत्र के मुढ़िया निवासी भानू प्रताप पिता धनीराम पटेल (50) ने पुलिस में रिर्पोट दर्ज कराई है कि गांव के ही पूरन पटेल, अर्जुन पटेल उसके गल्ले में मवेशी घुस जाने पर एक राय होकर रास्ता रोककर मारपीट कर दी। जिससे उसे चोटे आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
महिलाके साथ मारपीट : दमोह|देहात थाना क्षेत्र के इमलाई गांव निवासी अमररानी पति बलीराम (58) के साथ गांव के ही गोविंद अहिरवाल ने उसके घर में घुसकर पुरानी रंजिश पर लोहे की राड से मारपीट कर दी। जिससे उसे चोटंे आई। घायल महिला ने उक्त युवक की रिपोर्ट पुलिस में की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।