पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मवेशी ने बच्ची को कुचला

मवेशी ने बच्ची को कुचला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह: जबेराथाना क्षेत्र के हरदुआ सुम्मेर सिंह निवासी हल्ले भाई की 4 वर्षीय बेटी हल्ली को रविवार की दोपहर एक मवेशी ने कुचल दिया। जिससे वह घायल हो गई। घायल को 108 वाहन द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची के पिता ने बताया कि वह घर के बाहर खेल रही थी कि तभी सामने से रहे मवेशी ने उसे कुचल दिया। 108 वाहन के डॉ. सोहराब मंसूरी एवं पायलट प्रदीप मिश्रा ने बताया कि उनको सूचना मिली की हरदुआ सुम्मेर सिंह गांव में एक बच्ची को बुरी तरह मवेशी ने कुचल दिया है। वह मौका स्थल पर पहुंचे एवं बच्ची का प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल लेकर आए।



उन्होंने बताया कि मवेशी के कुचलने से उसका चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया है।