कोर्ट में हाजिर नहीं हुए वकील
चीफ जस्टिस के कोर्ट के बहिष्कार संबंधी हाईकोर्ट बार के आंदोलन के समर्थन में एक जुट रहे वकील
भास्करसंवाददाता | दमोह
मप्रराज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के आव्हान पर जिला अधिवक्ता संघ दमोह के सभी अधिवक्ताओं ने मंगलवार को अपने न्यायालयीन कार्य से विरत रहकर प्रतिवाद दिवस के रूप में मनाया।
इस संबंध में संघ के सचिव रविकांत ठाकुर ने बताया कि मप्र उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ द्वारा मप्र उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति के ट्रांसफर को लेकर मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर के अधिवक्ता संघ की मांग के समर्थन में जिला अधिवक्ता संघ दमोह के अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज के नेतृत्व में संघ के उपाध्यक्ष चरनजीत सिंह वाधवा, सह सचिव कौशलेंद्र पांडे, कोषाध्यक्ष अमित पांडे, पुस्तकालय प्रभारी हेमंत पाठक एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों के साथ ही सभी अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्य न्यायाधिपति सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के नाम जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीके श्रीवास्तव को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि मप्र उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ द्वारा मप्र हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति के ट्रांसफर को लेकर उनकी अदालत का लगातार 4 दिन से बहिष्कार किया जा रहा है। 6 फरवरी को मप्र हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ एवं मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्यों की संयुक्त बैठक हुई।