पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटेरा में पकड़ा गया टीकमगढ़ से चोरी गया हाइवा

पटेरा में पकड़ा गया टीकमगढ़ से चोरी गया हाइवा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह|पड़ोसी जिलेटीकमगढ़ से करीब तीन महीने पहले अचानक चोरी हुआ एक हाईवा वाहन पटेरा थाना पुलिस ने बरामद कर लिया है। हाईवा चोरी की रिपोर्ट टीकमगढ़ में की गई थी। पुलिस द्वारा इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने पर कोर्ट में भी इस मामले को लेकर इस्तगासा दायर किया गया था। टीकमगढ़ निवासी श्यामपाल सिंह का हाइवा वाहन एमपी-36एच438 टीकमगढ़ से अचानक गायब हो गया था। जानकारी करने के बाद भी जब वाहन का पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इस बीच सोलंकी कंपनी द्वारा पटेरा की एक निर्माण साइट पर इस हाइवा वाहन को काम में लगा दिया गया। जब हाइवा के ड्राइवर को काम का वेतन नहीं मिला तो उसने वाहन के मालिक को जानकारी दी।