पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालिका को परिवार से मिलाया

बालिका को परिवार से मिलाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह|जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी, बाल संरक्षण, बाल विकास परियोजना की सयुंक्त कार्रवाई से एक बाल विवाह को रुकवाने की कार्रवाई की गई है। ग्राम हिंडोरिया निवासी एक सोलह वर्षीय लड़की का विवाह उसके निकट रिश्तेदार से ग्राम सजियाहार में मंगलवार को किया जाना था। सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी के निर्देश पर बाल संरक्षण अधिकारी अखिलेश कुमार चौबे, बाल विकास परियोजना अधिकारी हरीश नाहर, आउटरीच कार्यकर्ता गिरीश कांकर एवं पर्यवेक्षक सुनीता भोजक ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए सिर्फ बाल विवाह को रुकवाया बल्कि दोनों परिवारों को समझाइश भी दी।