पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहायक अध्यापक पर होगी निलंबन की कार्रवाई

सहायक अध्यापक पर होगी निलंबन की कार्रवाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल में दर्ज बच्चों की संख्या 73 निरीक्षण में मिले मात्र 6

भास्करसंवाददाता| दमोह

जनपदशिक्षा केंद्र दमोह द्वारा स्कूल कार्य में अनियमितताएं बरतने के मामले में जनशिक्षा केंद्र हिंडोरियाा अंतर्गत आने वाले नवीन मिडिल स्कूल किला वार्ड में पदस्थ सहायक अध्यापक के निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। प्रभारी बीआरसी पदम सिंह ने बताया कि किला वार्ड स्कूल में पदस्थ सहायक अध्यापक अनंतराम गौंड द्वारा स्कूल संचालन में लगातार अनियमितताएं बरती जा रही हैं। अधिकारियों के भ्रमण के दौरान वह स्कूल से लगातार अनुपस्थित पाए गए। इसके साथ ही स्कूल में पदस्थ अतिथि शिक्षक भी हमेशा ही अनुपस्थित रहते हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में 103 बच्चे दर्ज हैं लेकिन अधिकारियों के भ्रमण प्रतिवेदन अनुसार केवल 6 बच्चे ही उपस्थित पाए गए। स्कूल में कोई भी शैक्षणिक अथवा वित्तीय अभिलेख उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा छात्र उपस्थित पंजी पर भी जून 2014 से उपस्थिति दर्ज नहीं की गई है। इसके साथ ही अभ्यास कार्य की जांच एवं सुधार कार्य भी नहीं किया गया। कक्षा आठवीं में 73 बच्चे दर्ज हैं जो कि ग्राम के नहीं हैं। किसी भी बच्चे की मैपिंग नहीं कराई गई है। जिसके चलते सहायक अध्यापक अनंतराम के विरुद्ध जनपद शिक्षा केंद्र द्वारा निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।