- Hindi News
- तहसील ग्राउंड में एसडीएम ने देखी व्यवस्थाएं
तहसील ग्राउंड में एसडीएम ने देखी व्यवस्थाएं
दमोह | तहसीलग्राउंड में मंगलवार को एसडीएम मनोज कुमार ठाकुर ने यहां आयोजित मेले के लिए कानून व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बुंदेली गौरव न्यास के सदस्यों से मेला आयोजन अवसर पर वीआईपी, आमजन को बुनियादी सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। न्यास के सदस्यों ने मेला स्थल पर पानी के लिए पाइप लाइन, बेरिकेटिंग , पार्किंग, चलित शौचालय आदि बुनियादी सुविधाओं के बारे में एसडीएम को अवगत कराया।
इस अवसर पर प्रभात सेठ, आदित्य सुरेखा, शिवांजय जैन सहित न्यास के अन्य सदस्य मौजूद थे। एसडीएम दमोह ने बताया तहसील परिसर में वाहन रखने शेड एवं ध्वजारोहण स्थल का निर्माण 1 लाख 90 हजार रुपए की लागत से कराया जा रहा है। यह कार्य ओएनजीसी के सहयोग से किया जा रहा है। इस अवसर पर तहसीलदार मनोज श्रीवास्तव मौजूद थे।