पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पथरिया थाना प्रभारी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

पथरिया थाना प्रभारी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लॉककांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को नगर में पैदल मार्च कर पथरिया थाना प्रभारी के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए एसडीएम के माध्यम से कलेक्टर, सागर आईजी मानव अधिकार आयोग को शिकायत भेजी है। शिकायत में कहा गया है कि पथरिया थाना प्रभारी बाईके नायक द्वारा पथरिया जनपद अध्यक्ष उमाशंकर बबलू दुबे के विरूद्ध रंजिश के चलते एवं व्यक्तिगत स्वार्थ को देखते हुए 110 की कार्यवाही की गई है। जो अनुचित है। इसके पहले भी थाना प्रभारी द्वारा अपने व्यक्तिगत स्वार्थ छवि बचाने के लिए नगर के पत्रकारों के उपर फर्जी मामले बनाए गए। ज्ञापन में कहा गया है पुलिस द्वारा लगातार पथरिया क्षेत्र में अवैध कारोबारियो सहित आसामाजिक तत्वों काे बढ़ावा दिया जा रहा है जो कि पुलिस की आय का साधन हैं। जनपद अध्यक्ष उमाशंकर बबलू दुबे ने बताया कि थाना प्रभारी द्वारा पैसे लेकर उनके उपर 110 की कार्यवाही की गई जो कि पूर्ण रूप से गलत है। यह कार्रवाई राजनैतिक षडयंत्रकारियों से मिलकर की गई है। क्योंकि पथरिया जनपद अध्यक्ष महिला सामान्य सीट होने के कारण उनकी प|ी मनीषा दुबे की प्रबल दावेदारी मानी जा रही है। जिसके चलते राजनैतिक लोगों द्वारा यह षडयंत्र किया जा रहा है। जिसमें थाना प्रभारी बाईके नायक कार्यवाही कर रहे हैं। इस द्वेषपूर्ण कार्रवाई से नगर के लोगों मे रोष व्याप्त है। ज्ञापन सौपने वालों में डा. मनीषा दुबे, जनपद उपाध्यक्ष नथ्थू सिंह, ब्लाक अध्यक्ष संजीव जैन, विक्रम ठाकुर, गुड्डे शुक्ला, गोपाल दुबे, रमेश दीक्षित, दौलत रैकवार, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्टकी तो झोपड़ी में लगा दी आग

पथरिया।नगर के वार्ड क्रमांक एक निवासी रूपा जोगी का किसी बात को लेकर अपने पड़ोसी से विवाद हो गया। मामले की शिकायत 6 जनवरी को पथरिया पुलिस में दर्ज की गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दूसरी ओर पुलिस में शिकायत करने को लेकर महिला के पड़ोसी ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। 7 जनवरी को पीड़िता ने पथरिया थाने पहंुचकर झोपड़ी में आग लगाने की बात कही। इसके बावजूद भी पुलिस ने महिला की शिकायत को अनुसना कर कोई कार्रवाई नहीं की और ही स्थल निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा इस मामले को गंभीरता से लिए जाने पर रूपा जोगी ने परेशान होकर एसपी दमोह के पास जाकर मामले की शिकायत की।



िसमें बताया गया कि पड़ोस में ही रहने वाला सुरेंद्र, श्रीकांत चंद्रभान द्वारा उसे लगातार परेशान किया जा रहा है। जिससे वह काफी भयभीत है। पुलिस में शिकायत करने के बाद भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है और उसकी झोपड़ी जला दी है। एसपी ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

शिकायत