पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केशवराम पांडे स्कूल में मनाया डीवार्मिंग डे

केशवराम पांडे स्कूल में मनाया डीवार्मिंग-डे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आम आदमी ने निकाली विजय रैली

देशके महत्वपूर्ण चुनावों में दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन विशाल अभूत पूर्व विजय पर आम आदमी पार्टी दमोह ने विशाल विजय जुलूस निकाला। शहर के विभिन्न मार्गो से ढोल नगाड़ों नारो से गुंजायमान आतिशबाजी के साथ हर्षोल्लास से खुशी जाहिर की। जनता जनार्दन ने भी नारे लगाकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। घंटाघर पर जिला संयोजक कुलवंत सिंह वाधवा, जिला महामंत्री दिवाकर करमरकर विजय, कोषाध्यक्ष सुनील राय, जिला लोकपाल भागीरथ आर्य ने संबोधित किया। आप कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति के साथ लालू श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, सरवर खान, पंकज, राजेश, टीएल रायकवार, जिया खान, गोपाल विश्वकर्मा, ब्रजेश सेन, अशोक मिश्रा, भरत दुबे सहित सैकडों की संख्या में जनसमूह मौजूद रहा।

दिल्लीकी जीत पर मनाया जश्न

रनेह। आपपार्टी की दिल्ली में एेतिहासिक जीत होने पर आप कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम रनेह में ढोल नगाडे और आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया गया। एवं पार्टी संयोजक केजरीवाल को बधाईयां दी गईं। पार्टी के ग्राम प्रभारी सुन्दरलाल राय के साथ सैकड़ों सहयोगी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जश्न मनाया एवं डीजे की धुन पर थिरकते हुए मिठाईयां बांटी।

दमाेह। आप पार्टी की जीत पर शहर में भी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।