- Hindi News
- स्वाश्रयी महिला सेवा संघ ने ज्ञापन सौंपा
स्वाश्रयी महिला सेवा संघ ने ज्ञापन सौंपा
दमोह। स्वाश्रयी महिला सेवा संघ ने मंगलवार को एक ज्ञापन नगर पालिका अध्यक्ष को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि स्वाश्रयी महिला सेवा संघ असंगठित क्षेत्र की श्रमिक महिलाओं का केंद्रीय मान्यता प्राप्त संगठन है और मप्र में पांच लाख से ज्यादा बहनों के साथ काम कर रही हैं। नगर पालिका में पुराने भवन निर्माण श्रमिकों के पंजीयन परिचय पत्र में पंजीकृत ठेकेदार के सीज और साइन मांगे जा रहे है। यह योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए हैं। निर्माण श्रमिक पंजीयन नवीनीकरण होने के कारण अपने बच्चों के छात्रवृत्ति के आवेदन स्कूल में जमा नहीं कर पा रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि निर्माण श्रमिकों के नवीनीकरण जल्द से जल्द कराए जाएं।