कुंडलपुर में एनएसएस शिविर आज
दमोह | कुंडलपुरमें शहर के डॉ. अग्रवाल स्कूल की एनएसएस की इकाई का सात दिवसीय लगाया जाएगा। कार्यक्रम अधिकारी सुनील वेजीटेरियन ने बताया कि 11 फरवरी से शिविर लगाया जाएगा। जिसमें छात्रों को आज की ज्वलंत समस्याओं, पर्यावरण प्रदूषण, जल प्रदूषण के अलावा बेटी बचाओ एवं स्वच्छता अभियान से अवगत कराते हुए कुंडलपुर गांव में जनजागरण रैली आयोजित की जाएगी। कुंडलपुर को पॉलीथिन मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।