महिला ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया
दमोह | शहरके लालपुरा निवासी ममता अहिरवाल (25) ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। ममता ने बताया कि उसकी शादी 8 जून 2010 को लालपुरा निवासी धर्मेश्वर के साथ हुई थी। उसका मायका रोन गढ़ाकोटा में है। शादी के बाद से उसके ससुराल वाले उसे दहेज की मांग को लेकर परेशान करते हैं। ससुराल में उसके पिता के साथ भी मारपीट की गई। उसके साथ भी मारपीट की गई। कुछ दिन से वह अपने मायके में ही रह रही थी। जब ससुराल आई तो उसे भगा दिया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।