एनसीसी की छात्राओं ने ली शपथ
दमोह | शासकीयकेएन गल्र्स कॉलेज में मंगलवार को एनसीसी इकाई की छात्राओं ने स्वच्छता अभियान के तहत प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा हम भारत के लोक सेवक, सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा करते हैं कि प्रतिज्ञा ली गई। कॉलेज प्रांगण को स्वच्छता अभियान के तहत एनसीसी की छात्राओं और प्राध्यापकों, प्राचार्य केपी अहिरवाल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान डॉ. विमला सिंह, डॉ. शीरीन खान, सुरभि जैन, डॉ. अरुणा जैन, डॉ. अजय व्यास, डॉ. प्रशांत सोनी मौज्ूद थे।