आर्यिका संघ का कुंडलपुर में प्रवेश आज
दमोह | आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज की शिष्या आर्यिका र| गुरुमति माताजी एवं आर्यिका र| दृढ़मति माताजी का ससंघ मंगल प्रवेश कुंडलपुर में 11 फरवरी को होगा। सुनील बेजीटेरियन ने बताया कि आर्यिका संघ बीना बराह जैन तीर्थ से पदयात्रा करते हुए कुंडलपुर पहुंच रही हैं। आर्यिका संघ में 49 आर्यिकाएं सम्मिलित हैं। आर्यिका संघ की आज आहारचर्या बमनपुरा में संभावित है। हिंडोरिया में रात्रि विश्राम कर संघ 10 बजे तक बमनपुरा पहुंचेगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे पुन: बिहार करते हुए कुंडलपुर में मंगल प्रवेश होगा।