पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना बेस के बना रहे सड़क की क्यारियां

बिना बेस के बना रहे सड़क की क्यारियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पालिका के सामने मनमाने तरीके से हो रहा निर्माण

भास्करसंवाददाता | दमोह

शहरके बस स्टैंड चौराहा से स्टेशन मार्ग पर मुख्य सड़क के बीचों बीच पेड़ पौधे लगाने के लिए क्यारियों का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन इन क्यारियों के निर्माण में पर्याप्त बेस नहीं दिया जा रहा है। निर्माण एजेंसी द्वारा मात्र सड़क का डामर निकालकर उसमें लोहे की राड कांक्रीट का बेस दिया जा रहा है। जिससे इनकी गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है। यह सब काम नगर पालिका भवन के सामने हो रहा है इसके बावजूद भी अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है मामले की शिकायत नगर पालिका में की गई। इसके बावजूद भी मनमाने तरीके से कार्य किया जा रहा है।

ढोर बाजार निवासी उमेश, टिक्कू रजक ने बताया कि एक ओर जिला कलेक्टर द्वारा शहर को सुंदर बनाने के लिए इस मार्ग के बीचों बीच क्यारियों के निर्माण के निर्देश दिए गए थे। ताकि इनमें रंग-बिरंगे पौधे लगाए जाने के बाद शहर की सुंदरता दोगुनी हो जाती है। लेकिन नगर पालिका के अधिकारी ही अपने भवन के सामने हो रहे इस मनमाने निर्माण को रोकने कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं।

दिया गया है नोटिस

^नगरपालिका के सामने बनाए जा रहीं क्यारियों के संबंध में शिकायत मिली थी। इसकी जांच पीडब्ल्यूडी द्वारा की गई थी। जिसके बाद संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी किया गया था। अब वहां पर गुणवत्तायुक्त कार्य चल रहा है। पूरा कार्य नगर पालिका सब इंजीनियर की देखरेख में हो रहा है। -सुधीर सिंह, नगरपालिका सीएमओ, दमोह

शहर में स्टेशन रोड पर बिना मापदंड के रोड डिवाइटरों का घटिया निर्माण कराया जा रहा है।