पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साढ़े 4 लाख की लागत से होगा चौराहे का सौंदर्यीकरण

साढ़े 4 लाख की लागत से होगा चौराहे का सौंदर्यीकरण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके डीजे बंगले के सामने स्थित विवेकानंद चौराहे के दिन संवरने वाला हैं। नगर पालिका द्वारा यहां के विकास के लिए साढ़े चार लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी, उपाध्यक्ष नरेंद्र चंदेल, सीएमओ सुधीर सिंह ने यहां का जायजा लिया। इस दौरान पुरानी कलेक्टोरेट स्थित बाउंड्री तोड़े जाने का भी निर्णय लिया गया। ताकि चौराहे का विस्तार के साथ यहां मौजूद अंधा मोड़ समाप्त हो सके। सीएमओ सुधीर सिंह ने बताया कि विवेकानंद चौराहे के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। यहां पर करीब साढ़े चार लाख की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। साथ ही चौराहों के आसपास के खंबे पेड़ों को भी हटाया जाएगा।

पुरानी कलेक्टोरेट की बाउंड्रीवाल को तोड़कर सीधा किया जाएगा। इसके साथ ही हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी। जिससे इस चौराहे की सुंदरता में चार-चांद लग जाएगी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी ने कहा कि चौराहे के विकास के लिए जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। यहां लगे अवैध होर्डिंग्स भी हटाए जाएंगे।

दूधियारोशनी से जगमगाएंगे शहर के चौराहा

शहरके मुख्य चौराहे जल्द ही दूधिया रोशनी से जगमगाएंगे। नगर पालिका द्वारा चौराहों पर हाईमास्ट लाइट लगाने की कार्ययोजना बनाई गई है। सीएमओ सुधीर सिंह ने बताया कि शहर को सुंदर सुव्यवस्थित बनाने के लिए कलेक्टर स्वतंत्र कुमार के निर्देश विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिसके तहत कॉलेज के आसपास की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग की जा रही है। इसी कड़ी में शहर के चौराहों पर हाईमास्ट लाइट भी लगाई जाएगी। जिसमें डीजे बंगला के सामने स्थित विवेकानंद चौराहा, टॉकीज तिराहा, पुराना थाना चौक, कीर्ति स्तंभ, अस्पताल चौराहा पर हाईमास्ट लगाई जाएगी। जिससे इन चौराहों की सुंदरता और भी बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चंदेल की सहमति से शहर के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उसी के अनुरूप कार्य किया जा रहा है।

वसूली अभियान रूका

नगरपालिका द्वारा वसूली अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन चुनावी कार्य में लगे कर्मचारियों की व्यस्तता के चलते इस कार्य में रुकावट आई है। पिछले दिनों नगर पालिका ने नया बाजार नंबर एक दो में वसूली अभियान चलाया था। जिसमें दो दिन में 6 लाख रुपए की वसूली हुई थी। जिन बकायादारों द्वारा राशि जमा नहीं की गई उनके विरुद्ध मंगलवार से कुर्की की कार्रवाई होना था। लेकिन कर्मचारियों के चुनावी प्रशिक्षण के कारण मंगलवार को कुर्की की कार्रवाई नहीं हो सकी। सीएमओ सुधीर सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में कुर्की की कार्रवाई होगी। हालांकि शिविर के माध्यम से वसूली की जा रही है।