जुलूस निकालकर किया अभिवादन
दमोह | शहरसीमा से लगी ग्राम पंचायत चौपराखुर्द से रीना जयपाल यादव के सरपंच चुने जाने पर गांव में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस पॉलीटेकनिक कॉलेज से होकर जबलपुर नाका, कलेक्टोरेट होते हुए विजयी प्रत्याशी के घर पहंुचा। इस दौरान उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। जयपाल यादव ने क्षेत्र के मतदाताओं का आभार माना एवं कहा कि गांव के विकास के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस अवसर पर जनपद सदस्य मनीषा पवन तिवारी, कृष्णा यादव, संदीप यादव, परशु तिवारी, दीपक जैन, राकेश रैकवार सहित सैकड़ों लोगों ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाईं।