ओपन की परीक्षा में दो नकल केस
276 छात्रों ने दी ओपन स्कूल परीक्षा
भास्करसंवाददाता | दमोह
शहरके तीन परीक्षा सेंटरों पर मंगलवार को जेपीबी, एक्सीलेंस अग्रवाल स्कूल में अोपन स्कूल की परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई।
मंगलवार को इतिहास एवं गृहविज्ञान का पेपर हुआ। जिसमें छात्रों ने शांतिपूर्वक परीक्षा दी। जेपीबी स्कूल में सुबह की पाली में 29 छात्र उपस्थित रहे 11 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं दोपहर की पाली में 247 छात्र उपस्थित रहे 84 छात्र अनुपस्थित रहे।
परीक्षा प्रभारी डॉ. प्रेमलता नीलम ने बताया कि 13 दिसंबर से शुरू हुई परीक्षा का 10 फरवरी को समापन हो गया। पूरी परीक्षा के दौरान मात्र दो नकल प्रकरण बने। परीक्षा के दौरान खास बात यह रही है कि इसमें दमोह के अलावा सागर, जबलपुर, पन्ना, टीकमगढ़, बैतूल सहित अन्य जिलों के विद्यार्थी शामिल थे। गौरतलब हो कि पूर्व में ओपन स्कूल की परीक्षा काफी नकल होती थी। लेकिन इस बार शासन ने नकल पर रोक लगाने के लिए शहर के तीन स्थानों पर परीक्षा सेंटर बनाए थे। जिससे कहीं पर भी नकल नहीं हो पाई। केंद्रों की सख्ती के चलते दो माह चली यह परीक्षा शांतिपूर्वक आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान उपकेंद्राध्यक्ष शोभा दीवान, सुधीर गंगेले सहित स्कूल के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा।
ओपन परीक्षा में जेपीबी गर्ल्स स्कूल में पेपर हल करते परीक्षार्थी।