पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिकायतों के निराकरण के लिए शिविर लगेंगे

शिकायतों के निराकरण के लिए शिविर लगेंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह। जिलेमें बिजली कंपनी द्वारा बड़े बकायादारों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है। अधीक्षण यंत्री आनंद सिंह ने बताया कि जिले में 5 हजार रुपए तक की बकाया राशि वाले 26 हजार 142 विद्युत उपभोक्ताओं पर 1693.12 लाख की राशि बकाया है। इनमें से उत्तर संभाग दमोह के अंतर्गत 12 हजार 669 उपभोक्ताओं पर 813.30 लाख तथा दक्षिण संभाग दमोह अंतर्गत 13 लाख 473 उपभोक्ताओं पर 879.82 लाख रुपए की राशि बकाया है। कंपनी द्वारा ऐसे सभी बकायादारों के विरुद्ध कुर्की की कार्यवाही शुरू की जा चुकी है। जिसके तहत बकायादारों के ट्रैक्टर, बाइक, फ्रिज, कूलर, टीवी आदि सामग्री के साथ-साथ मकानों को भी सील किया जा रहा है। उन्होंने बताया विद्युत संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए वितरण केंद्र स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।



उपभोक्ताओं की बिलिंग एवं मीटर संबंधी शिकायतों के साथ-साथ अन्य सभी विद्युत संबंधी शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। इस के लिए समस्त वितरण केंद्रों में ड्राप बॉक्स भी लगाए गए हैं जिसमें उपभोक्ता अपनी लिखित शिकायत देकर अपनी समस्याओं को हल करवाएं।