अस्पताल स्टाॅफ नदारद
अस्पताल स्टाॅफ नदारद
नोहटा।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नोहटा में 24 घंटे सेवाए देने के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। रविवार को ग्राम के बबलू नेमा को पेट में असहनीय दर्द पर उन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। लेकिन यहां पर मात्र एक नर्स के अलावा कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। जिससे उन्हें इलाज के लिए दमोह जाना पड़ा। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से यहां की व्यवस्थाओं में सुधार लाने की मांग की है।