आदिश्वरगिरी में क्षमावाणी मेला कल
आदिश्वरगिरी में क्षमावाणी मेला कल
नोहटा।नगर के अतिशय दिगंबर जैन आदिश्वगरी तीर्थ क्षेत्र में 16 सितंबर मंगलवार को भव्य क्षमावाणी मेला आयोजन किया गया है।
जिसमें दमोह जिले के साथ जबलपुर, कटनी, सागर, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, भोपाल, इन्दौर, नरसिंहपुर, सिवनी सहित अनेक जिलों के भक्तजन मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में बाल ब्रह्मचारी संजीव भैया, अरूण भैया कंटगी, विजय भैया लखनादोन, पं भागचंद्र भागेन्दू सहित अनेक विद्वान उपस्थित रहेंगे। वहीं मुख्य अतिथि स्वाथ्य राज्यमंत्री शरद जैन, विधायक प्रताप सिंह कार्यक्रम में शामिल होंगे।