माउजर लिए युवक गिरफ्तार
माउजर लिए युवक गिरफ्तार
दमोह।शहर के नूरी नगर में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अकरम पिता नजर (30) निवासी नूरी नगर अवैध रुप से माउजर लिए िगरफ्तार किया। उसके पास से एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
युवकतलवार लिए गिरफ्तार
तेजगढ़।थाना क्षेत्र के ग्राम मनका निवासी महेंद्र उर्फ मनोज पिता दरबारी आदिवासी (26) गांव में तलवार लिए घूम रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को तलवार सहित गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया है।
युवकपर चाकू से हमला
दमोह।शहर के असाटी वार्ड नंबर एक निवासी सुमन पति अमरनाथ असाटी (35) ने शिकायत दर्ज कराई है कि पवन पिता गोविंद दास असाटी निवासी असाटी वार्ड नंबर एक ने रंजिश के चलते चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पवन के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।