पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिता में छात्राएं रहीं अव्वल

प्रतियोगिता में छात्राएं रहीं अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्रराष्ट्र भाषा प्रचार समिति के तत्वाधान में हिंदी दिवस पर आयोजित नई पीढ़ी को साहित्य संस्कृति और राष्ट्रीयता से जोड़ने वाली जिला अंतरशालेय छात्र प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगिताएं सरस्वती स्कूल में आयोजित हुईं। इन दो दिवसीय प्रतियोगिताओं का समापन रविवार को किया गया। प्रतियोगिताओं में जिलेभर के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

कार्यक्रम का उद्घाटन व्यवस्थापक राजेश चौरसिया ने किया। सरस्वती पूजन वंदन के बाद संस्थाध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्र खरे द्वारा प्रतियोगिता की भूमिका प्रतिपादन के बाद अंत्याक्षरी, लोकगीत, काव्यपाठ एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। प्रतियोगिता में अनुभूति खरे के हिंदी गीत की प्रस्तुति के बाद विजेताओं काे पुरस्कार वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पीडब्ल्युडी ईई एके सिंह, एसबीआई के मुख्य प्रबंधक ओमप्रकाश नेमा का शाल श्रीफल से सम्मान प्रेरक उद्बोधन से पुरस्कार वितरण किया गया।

प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार राशि, प्रमाणपत्र स्मृति चिन्ह प्रदान प्रदान किए गए। दसवीं हिंदी में सर्वाधिक अंक पाने वाली रेशु विश्वकर्मा और रिया मिश्रा को भी पलनीटकर स्मृति पुरस्कार राशि भेंट की गई। प्रतियोगिता के निर्णायक नील मणि दीक्षित, महेश पांडे, रमेश तिवारी, नवोदित निगम, नर्मदा प्रसाद चौरसिया, महेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. शिव प्रसाद चौरसिया, डॉ. गोविंद प्रसाद रहे। कार्यक्रम का आभार डॉ. प्रेमलता नीलम एवं मधु अवस्थी, सुरेखा पनके ने संचालन किया। इस दौरान नरेंद्र चंदेल, विभा पलनीटकर, यशवंत गुर्जर, कीर्तिकाम दुबे, रघुनंदन चिले, शिरीष खरे, सुधा कन्नोजे मौजूद रहे।

प्रतियोगितामें ये रहे विजेता

डॉ.रमेशचंद खरे ने बताया कि काव्य पाठ में शिवानी नामदेव प्रथम, आकांक्षा द्विवेदी द्वितीय, धारणा रजक, चंचल तिवारी, प्राची सोनी प्रोत्साहन। वाद विवाद में अंजली अठया प्रथम, भारती राय द्वितीय रहीं। वहीं वरुण नेमा, आयुश अग्रवाल, संध्या पटेल प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार लोकगीत में साक्षी श्रीवास्तव प्रथम, रूपाली पटेल द्वितीय एवं वर्षा पटेल, उमेश राय प्रोत्साहन, अंत्याक्षरी में भूपेंद्र सिंह प्रथम, शिवम उमहिया द्वितीय, जया बिसेन, पल्लवी शैलेष तिवारी, राममिलन पटेल, पूजा मिश्रा, आकांक्षा साहू, महक पांडे को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला।

भास्कर संवादाता| दमोह

मप्रराष्ट्र भाषा प्रचार