पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लायनेस क्लब ने मनाया हिंदी दिवस

लायनेस क्लब ने मनाया हिंदी दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लायनेसक्लब दमोह द्वारा हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य पर कविता लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में लायनेस सदस्यों के साथ अन्य क्लब की महिलाएं भी शामिल हुई। निर्णायक के रूप में कुसुम खरे ने सभी को प्रोत्साहित करते हुए अपने विचार रखे। इस दौरान एक रोचक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। जिसमें रोजमर्रा उपयोग में आने वाले शब्द, जो हम भूल चुके हैं। वे लिखने को कहा गया। इसके पश्चात 1 मिनट प्रतियोगिता में सभी ने एक मिनट धारा प्रवाह हिन्दी में किसी किसी विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर साक्षी वैशंपायंन, रोजी बग्गा, अनीता टंडन, रजनी खरे, मनोरमा रतले, स्मृति खरे, अजंना सोनी, धारा धगट, वर्षा अरोरा, जया बुधवानी, जया मदान, ज्योति सचदेव, अंजली जैन, ज्योति चिले, डॉ. नीना विलियमसन, प्रीती सिंह ऋतु अग्रवाल की उपस्थिति रही।

दमोह। लायनेस क्लब ने हिंदी दिवस पर कविता, लेखन प्रतियोिगताएं की।