- Hindi News
- मानस भवन में सैकड़ों भक्तों ने की महाआरती
मानस भवन में सैकड़ों भक्तों ने की महाआरती
प्रत्येकमाह की भांति इस माह भी श्री शक्ति पुत्र महाराज के निर्देशन में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति सिद्धाश्रम के संयुक्त तत्वावधान में मासिक महाआरती हुई। कार्यक्रम का प्रारंभ मां और गुरुवर के जयकारे लगाकर शंख ध्वनि कर मां और गुरुवर की दिव्यता की आरती कर हजारों भक्तों ने लाभ प्राप्त किया। संचालन संगठन के संभागीय अध्यक्ष शोभा सिंह ने करते हुए सिद्धाश्रम से आए संगठन के केंद्रीय मुख्य सचिव आशीष शुक्ला का बूंदाबहु प्रांगण में उपस्थित जन समुदाय की ओर से अभिनंदन करते हुए आग्रह किया कि लोगो को गुरुवर की विचारधारा से अवगत कराएं। श्री शुक्ला ने गुरुवर की विचारधारा से अवगत कराते हुए कहा कि गुरुवर श्री ने समाज कल्याण के लिए समाज को तीन विचार धाराओं प्रदान की है। जिनसे जुड़कर समाज आत्म कल्याण, मानवता की रक्षा एवं राष्ट्र रक्षा के अपने दायित्वों को पूरा कर सकता है। आज समाज पतन मुख्य रूप से नशा के कारण हुआ। जिसके लिए गुरुवर श्री ने भगवती मानव कल्याण संगठन का गठन कर लाखो लोगो को नशा मुक्त, मांसाहार मुक्त चरित्रवान बना दिया है। यह विश्व जगत के लिए एक खोज का विषय बन चुका है।
श्री शुक्ला ने आग्रह किया कि आगामी नवरात्रि शिविर 1,2 3 अक्टूबर को आश्रम में आयोजित हैं जिसमें पहुंचकर हम अपना और अपने समाज का कल्याण कर सकते हैं। अतः अधिक से अधिक संख्या में आश्रम पहुंच कर समाज का कल्याण करना हैं। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि गुरुवर ने हमें अपने दायित्वो से अवगत कराया है। संभागीय महिला अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि हमें अपने गुरु भाईयों का भरपूर साथ देकर जन कल्याणकारी कार्य करना हैं। हमें केवल गुरुवर द्वारा प्रदत्त विचारधारा को आत्म सात करने की आवश्यकता हैं। अंत में शोभा सिंह ने उपस्थित कार्यक्रम में पधारे सभी धर्म प्रेमी समाज सेवी जनता का हृदय से आभार जताते हुए शक्ति जल प्रसाद वितरण किया गया।
दमोह। स्थानीय बूंदाबहु मानस भवन में आयोजित महाआरती में शामिल भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्य।