पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन्मोत्सव पर निकली सद्भावना यात्रा

जन्मोत्सव पर निकली सद्भावना यात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदगुरुसतपाल महाराज के जन्मोत्सव पर रविवार को शहर में सद्भावना रैली निकाली गई एवं सत्संग का आयोजन किया गया। लोको स्थित आश्रम से दोपहर में सद्भावना रैली का शुभारंभ किया गया जो पलंदी चौराहा, घंटाघर, अंबेडकर चौकर, कोऑपरेटिव बैंक चौराहा, बस स्टैंड, राय चौराहा, स्टेशन चौराहा होते हुए वापस लोको आश्रम पहुंची जहां रैली का समापन किया गया। इसके बाद सत्संग का आयोजन किया गया जिसमें समीताबाई के द्वारा प्रवचन देते हुए सद्भावना का संदेश दिया गया। रैली में सबसे आगे भारत माता की जीवंत झांकी चल रही थी रैली में शामिल श्रद्धालु अपने हाथों में महापुरुषों के चित्र वाली तख्तियां लेकर चल रहे थे। रैली का जगह-जगह शहर के लोगों द्वारा स्वागत किया गया। आयोजन में शहर सहित आसपास के गांव से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

दमोह। श्री सतपाल महाराज के जन्मोत्सव पर रैली निकाली गई। रैली में शामिल श्रद्धालु।