पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत सचिव संगठन की बैठक हुई

पंचायत सचिव संगठन की बैठक हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह। स्थानीय नेहरू पार्क में रविवार दोपहर 2 बजे जिले के सभी पंचायत सचिव संगठन के पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष गोविंद दुबे ब्लॉक अध्यक्ष भरत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रांतीय सचिव संगठन के आव्हान पर 17 सितंबर को रोटरी क्लब भोपाल में आयोजित होने वाली बैठक में जिले के समस्त ब्लाक कार्यकारिणी के सदस्यों को शामिल होने का निर्णय लिया गया। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में सचिव संगठन की समस्याओं के संबंध में रणनीति तैयार की जाएगी। भोपाल में आयोजित होने वाली प्रांतीय बैठक में सभी पदाधिकारी सदस्यों से शामिल होने का आव्हान भरत सिंह ने किया है।