- Hindi News
- दमाेह | ग्वालियरमें चल रही अंतर संभागीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
दमाेह | ग्वालियरमें चल रही अंतर संभागीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
दमाेह | ग्वालियरमें चल रही अंतर संभागीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सागर संभाग बाॅस्केटबाॅल के बालक सीनियर, जूनियर एवं मिनी वर्ग में दमोह शहर के 10 छात्र सागर संभागीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। बुधवार को खेले गए मैच में बाॅस्केटबाॅल सीनियर वर्ग में दमोह के छात्र लय स्टेनली लाल, अभिषेक पटेल, रित्विक पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया। इनके शानदार प्रदर्शन से सागर संभागीय टीम ने रीवा संभाग एवं आदिवासी संभागीय टीम को पराजित किया। वहीं जूनियर बाॅस्केटबाॅल में दमोह के छात्र रविशंकर खरे एवं नितिन विश्वकर्मा ने सागर संभागीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रीवा संभाग को पराजित किया। मिनी वर्ग में दमोह के अनुराग विश्वकर्मा, अंकित विश्वकर्मा, अभय गुप्ता एवं तन्मय जैन ने अपने खेल का कौशल प्रदर्शन किया।
बाढ़पीड़ितों को जुटाई राहत राशि
दमोह।भाजयुमोग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बांदकपुर में बाढ़ पीड़ितों के लिए सहयोग राशि एकत्रित की। जिसमें जनसहयोग से 5534 रुपए की राशि एकत्रित कर प्रधानमंत्री राहत कोष को भेजी गई। इस अवसर पर छोटेलाल गौतम, राजकुमार, झाम सिंह, प्रकाश पाठक, राजेश, वीरू नेमा, सिक्कू, कमलेश, प्रकाश, देवीसिंह, विकास नामदेव, हरिश्चंद गुड्डू सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।