पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थोड़ी सी पूजा पाठ में प्रसन्न हो जाते हैं भगवान शिव : पाठक

थोड़ी सी पूजा पाठ में प्रसन्न हो जाते हैं भगवान शिव : पाठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वकर्मा जयंती पर निकाली शोभायात्रा

देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती पर जिले भर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई एवं पूजन पाठ किया गया। शहर के पीएचई कार्यालय में कर्मचारी अधिकारियों द्वारा सामूहिक रुप से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी ने भगवान विश्वकर्मा का हवन पूजन करने के बाद रिटायर कर्मचारियों का सम्मान एवं सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। वहीं स्थानीय कोर्ट परिसर में ठेकेदार मजदूरों ने एकत्रित होकर काम बंद कर भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर ठेकेदार सुनील, महेंद्र, मन्नू, धर्मेंद्र सेन, कमलेश, नवीन, कोमल, नंदी, काशीराम सहित अनेक लोग मौजूद रहे। वहीं मिस्त्री मजदूर संघ द्वारा मानस भवन के समीप स्थित कार्यालय में जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में दिनेश मिश्रा, राजू, मोनू, भरत, लक्ष्मण, सुंदर, नत्थू सहित अनेक लोग शामिल रहे।

कन्याभोजके साथ मनाई जयंती - नोहटा.पूजा अर्चना कर संगीतमय आरती के बाद कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कुसुमरानी विश्वकर्मा , रैवा प्रसाद विश्वकर्मा, नारायण, कनई भगवानदास रामकुमार, दिनेश, नीलेश, छुट्टन , छिदामी, आनंद, हरिशंकर विश्वकर्मा, आनंद शामिल थे।

भंडाराका आयोजन हुआ

बांदकपुर|बांदकपुरधाममें शोभायात्रा निकली जो पर्यटल धर्मशाला पहुंची और भंडारा हुआ।शोभायात्रा में पप्पू विश्वकर्मा, गोकुल विश्वकर्मा, राधे, पूरन, गोली विश्वकर्मा, कन्हैया लाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

नगरमें निकाली शोभायात्रा : फुटेराकलां.भगवान को सुसज्जित विमान में बैठाकर शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर डीजे की धुन पर युवाओं की टोली थिरकर जयकारे लगा रही थी। कार्यक्रम में भजन विश्वकर्मा, परसू, वृंदावन, नंदराम, जितेंद्र, चरण, गोपाल, उमेश पटेल, पंकज, हल्ले कुर्मी, शब्बीर खान, परसू पटेल, लल्लू प्रजापति शामिल रहे।

रनेह। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर पूजन करते श्रद्धालु।

दमोह। देवशिल्पी विश्वकर्मा जयंती पर पीएचई कार्यालय में बुधवार को हवन-पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।