अंडा खाने से रोका तो चाकू मारा
अंडा खाने से रोका तो चाकू मारा
दमोह| हिंडोरियाथाना क्षेत्र के छापरी निवासी बालकिशन पिता काशीराम सेन (33) को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी भगवान सिंह पट्टी पर बैठकर अंडा खा रहा था, जिसे मना करने पर गाली-गलौज करते हुए चाकू मार दी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।