पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अच्छा किसान बनने के िलए उद्यानिकी फसलों को अपनाना होगा :कुसुम

अच्छा किसान बनने के िलए उद्यानिकी फसलों को अपनाना होगा :कुसुम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयकृषि उपजमंडी प्रांगण में गुरुवार को किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय कृषि बीमा अंतर्गत दावा राशि प्रमाण पत्र वितरण किए गए। जिले की प्रभारी मंत्री कुसुम सिंह महदेले तथा प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत कुमार मलैया ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए करीब 40 किसानों को बीमा दावा राशि के प्रमाण पत्र तथा 5 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए। जिले के 18 हजार 770 किसानों को 33 कराेड़ 83 लाख 44 हजार 187 रुपए के राष्ट्रीय कृषि बीमा अंतर्गत दावा राशि के प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक हटा, उमादेवी खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र व्यास, कृषि उपज मंजी अध्यक्ष सुनीता सिंह, कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष करन सिंह, कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह मंचासीन थे।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री कुसुम सिंह महदेले ने कहा किसानों को बांटी जानी वाली राशि उनके खाते में पहुंचाई जा रही है। किसानों की चिंता हमारी सरकार को है, उसी का प्रमाण है कि हम आज वर्ष 2013 राष्ट्रीय कृषि योजना के तहत जिले के किसानों को दावा राशि का भुगतान 33 कराेड़ 83 लाख 44 हजार 187 रुपए की राशि के रूप में प्रमाण पत्र यहां वितरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा एक एकड़ के किसान का धान की खेती, गेंहू की खेती, मटर की खेती से पूरा नहीं पड़ता, लेकिन कुछ उपाय हैं, अच्छे किसान बनने के लिए उद्यानिकी फसलों को अपनाना होगा। इसलिए हार्टीकल्चर, उद्यानिकी की उन्नत तकनीक को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया ने कहा वर्ष 2013 में फसलों का जो बीमा हुआ था, उसकी राशि आज बीमा दावा के रूप में 18 हजार 770 किसानों को यहां वितरित की जा रही है। प्रदेश में किसानों को बीमा दावा राशि का वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में अग्रणी बैंक के मुख्य प्रबंधक बीएल राय मध्यांचल ग्रामीण बैंक क्षेत्र प्रबंधक एसके गुप्ता सहित समस्त बैंको के शाखा प्रबंधकों ने किसानों को दिए जाने वाले प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान बैंक आफ इंडिया दमोह शाखा ने 5 किसान क्रेडिट कार्ड स्वीकृति पत्र वितरित किए। जिले के कुल 7352 किसानों को 7 करोड़ 29 लाख 33 हजार की दावा राशि वितरित की गई। संचालन उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. विनोद वाजपेयी एवं श्री तिवारी ने किया तथा आभार उपसंचालन कृषि नामदेव हेड़ाऊ ने जताया। इस अवसर प