- Hindi News
- रात 9 बजे :बाइक की टक्कर से महिला की मौत
रात 9 बजे :बाइक की टक्कर से महिला की मौत
दमोह। हटाथाना क्षेत्र के लुहारी गांव में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। महिला को घायल हालत में हटा से दमोह रैफर किया गया था। रात 9 बजे महिला जिला अस्पताल पहंुची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। जानकारी अनुसार लुहारी निवासी पार्वती बाई पति जगदीश लोधी (45) गुरुवार की शाम करीब साढे़ सात बजे गांव के पास निस्तार के लिए जा रही थी तभी दमोह से हटा की ओर जा रही बाइक पर सवार व्यक्ति ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए हटा अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे दमोह रैफर किया गया। दमोह आते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। मृतका के देवर चंदन सिंह ने बताया कि हटा निवासी आशीष जैन बाइक क्रमांक एमपी 34 एमएफ 0746 से दमोह से हटा जा रहा था तभी उसने टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
बाइककी टक्कर से युवती घायल: दमोह।स्थानीय सिविल वार्ड नंबर 7 निवासी बालकिशन रैकवार की 17 वर्षीय बेटी रचना को गुरुवार की रात करीब आठ बजे स्टेडियम के सामने एक अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल युवती को इलाज के लिए जिला अस्तताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।