पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वृद्ध माता पिता को बेटे बहू ने पीटा, दोनों अस्पताल में भर्ती

वृद्ध माता-पिता को बेटे-बहू ने पीटा, दोनों अस्पताल में भर्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह | वृद्धमाता-पिता के साथ उसके ही बेटे बहू द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घायल दंपती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। देहात थाना क्षेत्र के भूरी निवासी कोदू पिता अमान सिंह (70) एवं उनकी प|ी ताराबाई (60) के साथ लक्ष्मण सिंह उसकी प|ी अनीता ने मारपीट कर दी। घायल दंपती ने बताया कि उनका बेटा बुधवार की रात शराब पीकर आया और गाली-गलौज करने लगा दंपती ने बताया कि उन्होंने अपने बड़े बेटे मेघ सिंह छोटे बेटे लक्ष्मण को जमीन का बंटवारा कर दिया है, लेकिन उनके नाम से जो जमीन है उसे छोटो बेटा अपने नाम कराना चाहता है इसी बात को लेकर उसने उनके साथ मारपीट कर दी। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मारपीटकर रुपए छीने

दमोह।नाेहटाथाना क्षेत्र अंतर्गत एक देसी शराब दुकान पर काम करने वाले युवक के साथ मारपीट एवं रुपए छीनने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी अनुसार पटना मानगढ़ निवासी राकेश पिता केवल प्रसाद राय (31) के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल ने बताया वह बुधवार की रात करीब 11 बजे वह बाइक से दुकान के करीब 45 हजार रुपए लेकर रहा था तभी हरदुआ के पास उसका रास्ता रोककर मान सिंह, देवी सिंह अन्य लोगों ने मारपीट कर दी और रुपए छीनकर भाग गए। घायल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।