रोजगार मेला में पहुंचे बेरोजगार
रोजगार मेला में पहुंचे बेरोजगार
दमोह |राज्यशासन के वाणिज्य उद्योग एवं रोजगार विभाग द्वारा संचालित जॉब फेयर योजनान्तर्गत शिक्षित बेरोजगारों को निजी क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 18 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला रोजगार कार्यालय जिला उद्योग केंद्र परिसर में आयोजित मेले में सैकड़ों की संख्या में बेरोजगार युवा पहुंचे। मेला में वर्धमान यार्न मंडीदीप रायसेन, मराल ओवरसीज लिमि. प्रालि खरगोन पेंथर सिक्युरिटी सर्विस अहमदाबाद, गुजरात सहित अन्य कंपनियां आई। निजी कंपनियों के द्वारा मेले में आए बेरोजगार युवाओं का पंजीयन कर उन्हें चयनित किया।