पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसम में बदलाव, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

मौसम में बदलाव, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसममें परिवर्तन से बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। रोजाना ही जिला अस्पताल में ओपीडी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कभी बारिश, कभी उमस के चलते बीमारियां पनप रहीं हैं। अधिकांश मरीज बुखार, सर्दी, खांसी और पेट दर्द के शिकार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में खान पान और स्वच्छता के प्रति लापरवाही किसी को भी बीमार कर सकती है। वर्तमान में वायरल बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में हर दिन लगभग दो सौ से ढाई सौ मरीज पहुंच रहे हैं। सुबह ओपीडी के लिए लाइन लग रही है। उधर डॉक्टरों के चेंबर के सामने भी जांच कराने वालों की लंबी कतारें लग रही हैं। गुरुवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की लाइन लगना शुरू हो गई थी। दोपहर एक बजे तक जांच कराने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही। पिछले एक सप्ताह से ओपीडी की संख्या दो से ऊपर पहुंच रही हैं। भीड़ के कारण मरीजों को ओपीडी पर्ची बनवाने, जांच कराने से लेकर दवा लेने तक इंतजार करना पड़ता है। गुरुवार को जांच कराने आई आशना बेगम, कीर्ति ने बताया कि वे सुबह नौ बजे से अस्तताल आईं है बारह बज गए लेकिन अभी तक वे घर नहीं पहुंची।

सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आने पर आधा दिन खराब होता है। चिकित्सकों के अनुसार वर्तमान में बुखार, सर्दी-खांसी आदि के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बारिश के मौसम में सड़ी-गली सब्जियां, दूषित फल, दूषित पानी के सेवन से बचना चाहिए। बीमार पड़ने पर तुरंत डॉक्टरों को दिखाना चाहिए। घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने दें।

दमोह। इलाजके लिए जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़।